सिद्धार्थनगर:ढेबरुआ थानाक्षेत्र के पचउध के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई. ट्रॉली में सरिया लदा हुआ था.
सूचना के अनुसार बुधवार को पचउध के पास शोहरतगढ की ओर से आ रही एक ट्रैक्टर अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक
महावीर यादव पुत्र रमेश यादव ग्राम अहिरौला नीचे दब गया था.
महावीर यादव पुत्र रमेश यादव ग्राम अहिरौला नीचे दब गया था.
ट्रैक्टर के पीछे तहसीलदार राजेश अग्रवाल की गाड़ी थी. हादसा देख तहसीलदार ने अपनी गाड़ी रोकी. और मौके पर पहुंच कर चालक को बाहर निकलवाया.
हादसे में घायल हुए चालक को अपनी जीप में बैठाकर इलाज करवाने के लिए तहसीलदार राजेश अग्रवाल बढ़नी पहुंचे. जहां उसका इलाज हुआ फिलहाल ट्रैक्टर चालक ठीक है.

