सिद्धार्थनगर:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा०अखिलेश यादव के निर्देश पर किसान एवं श्रमिक विरोधी विधेयकों को वापस लिये जाने की माँग को लेकर सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने महामहिम राज्यपाल जी को प्रेषित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा गया।
विरोध प्रदर्शन में सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा केंद्र सरकार ने विपक्ष व किसानों की अनदेखी कर आनन-फानन में कृषि सुधार विधेयक को पास करा लिया है, दरअसल यह विधेयक किसानों की स्थिति सुधारने वाला नहीं बल्कि उन्हें पीछे धकेलने वाला है, शासन से इस विधेयक को नामंजूर करने की मांग की है।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने कहा किसानों के लिए हम सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं, केंद्र सरकार को कृषि सुधार विधेयक को हर हाल में वापस लेना पड़ेगा, यह कानून किसानों के खिलाफ है।
ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, विभा शुक्ला, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शोहरतगढ़ मोहम्मद जमील सिद्दीकी, वीरेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक विजय पासवान , पूर्व प्रत्याशी डुमरियागंज चिंकू यादव, सपा नेता कमाल खान, अंबिकेश श्रीवास्तव, आमिर खान, शशांक शेखर त्रिपाठी, धीरू यादव, सोनू यादव, जफर आलम,आदि तमाम समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

