सद्दाम खान
बी डी ओ एज़ाज़ अहमद शोहरतगढ़ ने आर्डर किया है, फिर भी कोटा चयन को लेकर हो रही है दबंगई
शोहरतगढ़ : सिद्धार्थनगर
खंड विकास कार्यालय पर खरगवारे गांव की पचास की संख्या में महिलाओं ने विरोध दर्ज करवाया उनका आरोप था कि लगभग एक वर्ष पहले उनके गाँव के कोटेदार का कोटा निरस्त हो गया था जिसके बाद सभी राशन कार्ड धारकों को दूसरे गांव के कोटेदार के यहां जोड़ दिया गया था पहले तो वह सही तरीके से रासन देता था पर बाद में उसने भी मन मानी करनी शुरू कर दी कोटा निरस्त के उपरांत शासन से गाँव में कोटा बहाल करने की प्रक्रिया शुरु हुई लेकिन प्रधान की दबंगई के कारण कोटा गलत हाथों में जाने के डर के कारण आज महिलाएं ब्लॉक परिसर में इकट्ठा होकर अंजिल चौधरी को कोटेदार बनाये जाने को लेकर प्रदर्शन किया। कोटा चयन के संबंध में
बी डी ओ एज़ाज़ अहमद शोहरतगढ़ ने बताया कि निष्पक्ष तरीके से कोटा चयन प्रक्रिया का आर्डर दो दिन पहले किया गया है , जो जल्द ही पूरा हो जाएगा । वहीं महिलाओं ने आरोप लगाया है कि सचिव संत अखिलेस्वर ने अधिकारियों को गुमराह कर कोटा चयन प्रक्रिया में धांधली की है । बताते चलें कि शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरगवार में कोटा चयन को लेकर हो रही दबंगई से ग्रामवासी त्रस्त है खास तौर पर महिलाएं खरगवार के कोटेदार विजय कुमार का कोटा निरस्त है जिससे लोगों को कोटे के लिए दुसरे गावँ अकरा जाना पड़ता है। कोटे के राशन के लिए लोगों को 8 महीने से दुसरे गाँव अकरा में अटैच है जिसकी वजह से गाँव वालो को राशन लेने अकरा गाँव जाना पड़ता जिसके लिए लोगों को कठिनाइयाँ होती है।
ग्राम पंचायत सचिव संत अखिलेश्वर को विकास खण्ड अधिकारी शोहरतगढ़ ने कड़ा निर्देश दिया है कि दो दिन के अन्दर खुली बैठक कर समूहों की सहायता से कोटे का चयन किया जाये। उसके बावजूद भी कोटे की चयन के लिए दबंगई जारी है जिसके लिए सचिव को कड़ा निर्देश दिया गया है।