सिद्धार्थनगर:जनपद के पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी मय पुलिस फोर्स बुधवार को शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के बोहली पहुंचकर मृतक युवक दीपक दूबे के परिजनों से मिले।
इस दौरान एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ राणा महेन्द्र प्रताप सिंह,एसएचओ राम आशीष यादव व कोटिया चौकी प्रभारी एसपी सिंह के साथ बोहली पहुंचे एसपी ने घटनास्थल का दूर से मुआयना किया।इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों से पूरी घटना की विस्तार से जानकारी प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को मुकदमा दर्ज हेने की जानकारी दिया और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई का आश्वासन भी दिया।
इस मौके पर पहुंचे एसडीएम अनिल कुमार व बढ़नी बीडीओ सतीश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और दोनों अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर उचित सहायता देने का आश्वासन दिया।
इसके पूर्व हियुवा के देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता बुधवार को शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के बोहली गांव पहुंचे। यहां गत दिनों पोखरे में मृत अवस्था में मिले दीपक दूबे से मिले।उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
हियुवा नेता ने इस दौरान वहीं से जिलाधिकारी व एसपी से बात किया व दोनों आला अधिकारियों के बोहली न आने पर नाराजगी व्यक्त किया।उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि अगर दोनों नेता बृहस्पतिवार को दस बजे तक बोहली जाकर मृतक के परिजनों से नहीं मिलते हैं तो वह स्वयं 11 बजे बोहली पहुंच कर परिजनों के साथ एनएच 730 को जाम कर देंगे।
जिसपर दोनों अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बोहली आने का आश्वासन भी दिया। हियुवा नेता ने इस मामले की जांच शोहरतगढ़ एसएचओ से न करवाकर किसी दूसरे पुलिस अधिकारी से करवाने की बात भी एसपी से कही।
इस दौरान उन्होंने सीडीओ पुलकित गर्ग से बात कर पीड़ित परिजनों को तुरंत पीएम आवास देने की भी बात कही।उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय दिलवाने के लिए हियुवा सड़कों पर उतरने से परहेज नहीं करेगी।इस मौके पर हियुवा महामंत्री अजय सिंह,सभासद रवि अग्रवाल,हियुवा नेता संजय कसौधन,ऋषभ सिंह,अनिल अग्रहरि आदि लोग मौजूद थे।
इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा(रा.)के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण पाण्डेय ने शोहरतगढ़ पुलिस पर मृतक युवक दीपक दूबे के परिजनों द्वारा नामजद तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज न करने पर नाराजगी व्यक्त किया।उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि बुधवार शाम तक पुलिस आरोपियों पर मुकदमा दर्ज नहीं करती है तो महासभा आंदोलन के लिए बाध्य होगी,जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

