सिद्धार्थनगर:उसका बाजार थाना अंतर्गत ग्राम उटापार में शनिवार की शाम एक युवक ने पत्नी से विवाद होने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई।
पत्नि को जाते देख रामकरन बाइक से उसके पीछे गया, मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह वापस नहीं आई। इससे नाराज होकर कहीं बीच रास्ते में जहरीला पदार्थ का सेवन कर घर आया।
जिससे उसकी तबीयत खराब होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

