कुशीनगर:तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा में सोमवार सुबह घर मे सो रहे शिक्षक सुधीर सिंह पुत्र मोहर की गोली मारकर हत्या कर दी. गोली मारने के बाद बदमाश मृतक के घर के छत पर जाकर हवाई फायर कर दहशत फैलाने का प्रयास करने लगा.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बदमाश आत्मसमर्पण करना चाहता था लेकिन तब तक गुस्साई भीड़ अपना सब्र खो चुकी थी और बेकाबू भीड़ ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसे मार डाला.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस को देखकर हमलावर ने दोनों हाथ ऊपर उठाकर आत्मसमर्पण करने का प्रयास किया लेकिन तब तक भीड़ बेकाबू हो चुकी थी. गुस्साई भीड़ हमलावर के ऊपर टूट पड़ी. आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटकर हमलावर को मार डाला. पुलिस पूरे घटनाक्रम के दौरान लाचार नजर आई.
सीओ तमकुहीराज की अगुवाई में पुलिस हत्यारोपी को मौके से निकालने की कोशिश में जुटी थी। लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश के कारण कई बार संघर्ष की स्थिति आ गई। ग्रामीण किसी भी दशा में हमलावर को पुलिस को हवाले करने को तैयार नहीं थे। मौके पर अब भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।
वही इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर सीएम के इस्तीफे की मांग.
वही इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर सीएम के इस्तीफे की मांग.
कुशीनगर में पुलिस की हिरासत से छुड़ा हत्यारे की लिंचिंग के लिए ज़िम्मेदार है पुलिस। हत्यारोपी को सजा न्यायालय से मिलती तो कानून का राज स्थापित होता लेकिन मौजूदा व्यवस्था में विश्वास खो चुकी जनता ने इंसाफ कर दिया। सीएम कल कुशीनगर में थे आज गोरखपुर में हैं। इस्तीफ़ा दें सीएम।

