यूपी के लखीमपुर खीरी से तीन बार के विधायक रहे निर्वेंद्र मिश्रा की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी।
निर्वेंद्र मिश्रा मिश्रा जी निघासन क्षेत्र से 3 बार विधायक थे. 2 बार तो वो निर्दलीय चुनाव जीते थे।
रविवार को जमीनी विवाद को लेकर शुरू हुए हिंसक झड़प में उनका बेटा भी बुरी तरह ज़ख़्मी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इस घटना की निंदा की उन्होंने कहा कि
पुलिस की उपस्थिति में आज दिनदहाड़े लखीमपुर में तीन बार के विधायक रहे श्री निर्वेन्द्र मुन्ना जी की निर्मम हत्या व उनके पुत्र पर हुए क़ातिलाना हमले से प्रदेश हिल गया है. श्रद्धांजलि! भाजपा राज में प्रदेश की जनता क़ानून-व्यवस्था के विषय पर चिंतित ही नहीं, भयभीत भी है. निंदनीय!
इस घटना के बाद वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि
तीन बार के विधायक रहे निर्वेंद्र मिश्रा जी की आज लखीमपुर खीरी में हत्या कर दी गयी। उनका बेटा भी ज़ख़्मी है। हमले मे निर्वेंद्र जी को काफी गहरी चोटें आयी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गयी। मिश्रा जी निघासन क्षेत्र से 3 बार विधायक थे। 2 बार तो वो निर्दलीय चुनाव जीते थे.
ईमानदारी, सादगी और न्यायप्रिय थे निर्वेंद्र मिश्र उर्फ मुन्ना भैया. जनता उनका चुनाव खुद लड़ती और जिताती थी. उनकी छवि अपने क्षेत्र में एक लोकप्रिय जननेता की थी. एक समाचार पत्र में छपा ये आर्टिकल उनकी न्यायप्रियता को परिभाषित करता है. श्रद्धांजलि.

