सद्दाम खान
मार्गदर्शन कराने के लिए लगा खम्बा जमींदोंश लोगों को बड़ी परेशानी
सिद्धार्थनगर : नगर पंचायत शोहरतगढ़ में जगह-जगह नगर के प्रमुख स्थलों की दिशा बताने के लिए खम्बे लगाए गए थे। जैसे शहीद बुधई की समाधि स्थल को प्रदर्शित करने के लिए शहीद बुधई मार्ग लिखा खम्बा जामा मस्जिद लिखा खम्बा नगर पंचायत कार्यालय व गोलघर लिखा खम्बा लगाया गया था। नगर पंचायत शोहरतगढ में स्थापित दिशा प्रदर्शित करने वाले सारे खम्भे अपनी अपनी जगह पर सही सलामत स्थापित है लेकिन भारत माता चौक के पूरब स्थापित जामा मस्जिद लिखा खम्बा 20 दिनों से उखड़ा पड़ा हुआ है। जिससे राहगीरों को अंदरूनी मुहल्ले में जैसे डा0 अंसारी अस्पताल जामा मस्जिद मील कालोनी आर्य नगर अम्बेडकर नगर मस्जिद टोला शिव बाबा मंदिर शोहरतगढ खुनुवाॅ बाईपास जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है । जिसे लेकर नगरवासी अल्ताफ हुसैन ,इजहार हुसैन ,राजेश आर्या ,राधेश्याम, शिवशंकर ,कल्लू आदि ने नगर पंचायत कार्यालय का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए गिरे पड़े खम्भे को पुनः स्थापित करने की मांग की है ताकि नगर के अंदरूनी मुहल्ले में आगन्तुकों को आने जाने रास्ता पहचानने में आसानी हो।