सिद्धार्थनगर:मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के करौंदा खालसा गांव के निवासी 35 वर्षीय इंद्रजीत पुत्र चंदन प्रसाद की आज सोमवार सुबह लगभग 6:30 बजे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई.
सूचना के मुताबिक इंद्रजीत सुबह घर का लाइट बुझा रहा था कि अचानक विद्दुत के धारा प्रवाह के चपेट में आ गया, जिससे घटना स्थल पर मौत हो गई.
घटना के समय पत्नी मुराती देवी 33 वर्षीय सुबह सोकर उठी और घर की साफ सफाई व अन्य काम करने में लग गई, इधर कमरे में पति विद्दुत स्पर्श के चपेट में आकर चित पड़ा था.
पत्नी मुराती काम काज़ निपटा कर जब अपने कमरे में आकर पति की हालत देखी तो मानव पैर तले जमीन खिसक गई हो.
घटना की सूचना तत्काल घर के परिजनों को दी, घर के लोगों को इंद्रजीत को मृत्यु हालत में देखकर भरोसा नहीं हो रहा था कि उसकी का मृत्यु हो गई, और अपनी आत्म संतुष्टि के लिए इंद्रजीत को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया.
परिजनों के मुताबिक घर में विद्दुत उतर गया था, मृतक इंद्रजीत सोकर उठा और समझ नहीं पाया कि घर विद्दुत सर्किट में लाइट उतर आया, और ज्यों ही बोर्ड में लगी सुईच ऑफ करने गया, वहीं स्पर्श होने से मौत हो गई.
अभी आठ वर्ष पूर्व सफ़ाई कर्मी का पद मिला था, पत्नी के कोई बच्चे भी नहीं थे. अस्पताल से मृतक की लाश आने की खबर पाकर विभागीय कर्मचारियों सहित आस पास गांव के लोग घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढाडस , सात्वना देते हुए गहरा दुःख प्रकट किया. वहीं परिजनों के माता पिता, पत्नी व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

