मोहम्मद आरिफ खान
सिद्धार्थनगर:समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिले के सभी तहसीलों पर किसानों के मुद्दे, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था आदि मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया.
शोहरतगाढ में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला यहाँ अलग अलग समय पर दो बार प्रदर्शन किया गया. जो चर्चा का विषय बना हुआ है.
सोमवार को समाजवादियों का धरना प्रदर्शन था. इस प्रदर्शन में गुटबाजी खुलकर सामने आ गई. जब जमील सिद्दीकी ने सपा के अन्य नेताओं के साथ ना शामिल होकर अलग से प्रदर्शन किया. जिसे जमील सिद्दीकी के नेतृत्व वाला प्रदर्शन बताया गया.
जमील सिद्दीकी 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा छोड़ बसपा में शामिल हो गए थे. उन्हें बसपा से टिकट मिला और वह चुनाव लड़े लेकिन हार गए. बाद में फिर से वह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं.
तो वही शोहरतगढ से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह का प्रदर्शन अलग समय पर हुआ. इस प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के कई नेता शामिल हुए.
उग्रसेन सिंह ने महंगाई एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को पूरी तरह से फेल बताया. उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार मनमानी पर उतर गई है. इसे सपा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी.
इस प्रदर्शन में बदरे आलम, जुबैदा खातून, हरिनारायण यादव, प्रदीप पथरकट्ट, असफाक, अलाउद्दीन, इंद्रासना त्रिपाठी, हरिराम यादव आदि मौजूद रहे.
सपा के दो अलग अलग प्रदर्शन की चर्चा हो रहीं हैं. कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सपा की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है.

