सद्दाम खान
हाइवे सड़क पर बेसहारा पशुओं का कब्जा
गौहानिया/शोहरतगढ़:प्रदेश में जहां एक ओर गाय के नाम पर राजनीति की जाती है, गाय के नाम पर गौशालाए खोली जाती है. यहां तक कि करोड़ों रुपए का बजट पेश किया जाता है. लेकिन बावजूद इसके इन बेसहारा जानवरों को ना छत मिलती है ना खाने को भोजन. जिसके बाद यह भूखे जानवर शहर की सड़कों पर आतंक मचाने मे जुट जाते हैं.
शोहरतगढ़ तहसील के गौहनिया में इन दिनों सड़कों पर खुलेआम घूमते बेसहारा पशु आमजन के लिए काल बनकर घूम रहे हैं. मोहल्ले, सड़क या बाजार हो दिन-रात बेसहारा पशु का जमावड़ा आमजन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. इन बेसहारा जानवरों के आतंक के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना और सड़कों पर चलना तक दुश्वार हो गया है. बेसहारा पशुओं की वजह से कई लोग घायल हो चुके हैं. वहीं, कई परिवार को लोग इस हादसे का शिकार हो चुके है.
