सद्दाम खान
स्वर्गीय रतन सिंह के हत्यारों पर सख्त कार्रवाई व परिवार की उचित सहायता करे शासन-इंडियन जर्नलिस्ट ऐशोसिऐशन इटवा
इटवा: सिद्धार्थ नगर । बलिया जिले के पत्रकार स्व. रतन सिंह के परिजनों को आर्थिक सहायता व दोषियों के खिलाफ कडी कार्यवाही के सम्बंध में इंडियन जर्नलिस्ट ऐशोसिऐशन इटवा तहसील इकाई द्वारा उपजिलाधिकारी इटवा के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित एक ज्ञापन दिनांक 27 अगस्त 2020 को सौंपा गया जिसमे जिला मंत्री- सोमनाथ जायसवाल,अध्यक्ष- डा. जंगबहादुर चैधरी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष-नन्दलाल सोनी,तहसील कोषा अध्यक्ष-नसीम अहमद,तहसील सचिव-नियामतुल्लाह व अनेकों पत्रकार सम्मलित हुए।
बलिया जिले के वरिष्ठ पत्रकार रतन सिंह की हत्या को लेकर देश भर के पत्रकारों में रोष व्याप्त है। चारों तरफ इस घटना की कड़ी निंदा हो रही है। इसी क्रम में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन इटवा इकाई द्वारा इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कड़ी निंदा किया गया। संगठन इस दुःसाहसिक घटना में लिप्त सभी आरोपियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग करता है
एक लोकतांत्रिक देश में पत्रकारों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। सरकार को चाहिए कि जैसे डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कानून बनाया गया है, वैसा ही कानून पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून भी बनाया जाए। राज्य सरकार द्वारा रतन सिंह के परिजनों को जो दस लाख रुपए के आर्थिक मदद की घोषणा की गई है, उसे बढ़ा कर जो 50 लाख किया जाए। साथ ही उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाई जाए तथा बच्चों का निशुल्क शिक्षा
