सद्दाम खान
पुलिस के वाहन चेकिंग से डर कर भाग रहे बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर मारी टक्कर एक की मौत
महथा/शोहरतगढ़ बढ़नी मार्ग पर हर रोज पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। आज चेकिंग के दौरान उसी समय एक बाइक सवार पुलिस चेंकिंग की डर से भाग रहे एक मोटर साइकिल सवार ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार पति घायल और उसकी पत्नी की मौत हो गई। मृतका का नाम कमला देवी और उम्र 50 वर्ष बताई जाती है। दोनों उसी क्षे़त्र के नरौरा गाँव के निवासी थे।
महथा मोड़ के पास शोहरतगढ़ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे वाहन चेकिंग के दौरान नरौरा गांव निवासी जयप्रकाश मिश्रा अपनी पत्नी के साथ लखनऊ से अपने गांव नरौरा आ रहे थे।बानगंगा के पास महथा मोड़ पर पुलिस गाड़ी चेकिग कर रहीं थी। जहां सभी बाइक वालों को रोका जा रहा था। उसी दौरान जैसे ही जयप्रकाश मिश्रा अपनी पत्नी के साथ बाइक से महथा तिराहे पर पहुचे,तभी सामने से आ रही तेज गति बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर वह जयप्रकाश की गाड़ी से टकरा गयी।
जयप्रकाश और उनकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गए। घायल पति-पत्नी को शोहरतगढ पुलिस इलाज के लिए पास के स्थित निजी हास्पिटल ले गई।जहाँ पर जयप्रकाश की पत्नी कमला देवी उम्र लगभग 50 की मौत हो गयी। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
