सद्दाम खान
ग्रामीण स्वरोजगार हेतु विश्व सेवा संघ ने महिलाओं को किया जागरूक
बढ़नी : ग्राम पंचायत कम्हरिया में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का ग्रामीण रोजगार हेतु जागरूक किया गया।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन,विभाग कर्मचारी उमेश भारद्वाज ने स्वय सहायता समूह के सभी महिलाओं को सरकार की योजनाओं का जानकारी दिया।गरीब परिवार को शसक्त बनाने के लिए सरकार ने एन. आर. एल.एम विभाग को गठन किया है।इसमें गरीबों को स्वरोजगार हेतु जैसे मशरूम, प्राकृतिक कृषि, वर्मी कॉम्पोस्ट,पशुपालन,मुर्गी पालन, मत्स्यपालन, सिलाई-कढ़ाई आदि कई क्षेत्रों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।
समूह महिलाओं को रोजगार हेतु नियमानुसार धनराशि भी दिया जाता है।विश्व सेवा संघ अध्यक्ष सुनील केसी ने महिलाओं को व्यवसायिक दृष्टि से गौ आधारित प्राकृतिक कृषि, मशरूम एवं वर्मी कॉम्पोस्ट पर जानकारी दिया।इच्छुक महिलाओं ने अपनी-अपनी विचार रखा।सभी महिलाओं के आवाहन पर एक द्विसीय गांव में मशरूम और वर्मी कॉम्पोस्ट का प्रशिक्षण एक सफ्ताह के अन्दर ही दिया जाएगा।स्वयं सहायता समूह की दुर्गावती, शांति, गीता, पूनम देवी, अनिता, सुमन यादव, सुनीता, इंद्रवती, उर्मिला, सुशिल, सुभावती, लक्ष्मी, सरिता आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

