सद्दाम खान
विश्व सेवा संघ के नेतृत्व में किसानों को दिया प्राकृतिक कृषि विधि का जानकारी
सिद्धार्थनगर: ढेबरुआ थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत खुजुरिया शर्की में किसानों को प्राकृतिक कृषि का प्रशिक्षण दिया गया।
विश्व सेवा संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील केसी ने कहा वर्तमान किसानों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृषि नीति आयोग में सम्मिलित कर लिया है।उत्तर प्रदेश हाल ही में गंगा नदी के किनारे सभी गांवों में प्राकृतिक कृषि का प्रशिक्षण दिया गया।उसके नजदीक सभी फैक्ट्री को बंद कर वाया गया।रासायनिक खेती दुष्प्रभाव मानव जीवन पड़ रहा है।ऐसे में मानव के खान-पान शुद्ध करना है तो प्राकृतिक कृषि सभी को अपनाना होगा।
इस विधि में किसी भी प्रकार रासायनिक दवा व खादों का प्रयोग नही करना होता है।प्राकृतिक कृषि हर प्रकार की भूमि व मिट्टी में की जा सकती है। किसानों की आमदनी दोगुना करने व साथ ही अनाज का उत्पादन भी वर्तमान की तुलना में दोगुना करने के प्रधानमंत्री द्वारा निर्धारित लक्ष्य खेती की इसी विधि से हासिल किए जा सकते हैं ।
आधुनिक खेती में लागत ज्यादा,लाभ कम और हानि के साथ जहरयुक्त साबित हो रही है।जिसके कारण बीमारियों ज्यादा बढ़ी है।प्राकृतिक कृषि बहुत आसान है।घर पर दवा, खाद, बीज का शोधन, टॉनिक किसान बना सकते हैं।
जीवाणुओं की संख्या बढ़ाने और मिट्टी को पोषक युक्त के लिए जीवामृत, घनजीवामृत, आच्छादन जबकि कीट नियंत्रण के दशपर्णी अर्क का प्रयोग करते हैं।इस मौके पर किसान सतीश चंद्र यादव, राम मनोहर यादव,दिलीप कुमार,धर्मेन्द्र मौर्या आदि मौजूद रहे।
Must Saddam bhai
जवाब देंहटाएं