सिद्धार्थनगर:इटवा तहसील क्षेत्र में एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट स्क्रीन पॉजिटिव (संदिग्ध) आई है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गई है। क्योंकि अभी तक जिले में एक भी ऐसा मामला सामने नहीं आया था। संदिग्ध व्यक्ति बिस्कोहर निवासी है। मरीज पहले से जिला अस्पताल में क्वारंटाइन है।
बस्ती में कोरोना से हसनैन की मौत हुई थी। जिसकी मिट्टी में शामिल होने के लिए बिस्कोहर से दो लोग गए थे।
जानकारी होने पर उक्त दोनों सहित परिवार के कुल 15 लोगों को कोरांटाइन एवं जांच हेतु जिले पर भेजा गया था। हालांकि जो लोग मिट्टी में गए थे, उनकी और अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मगर रात में एक की रिपोर्ट संदिग्ध पॉजिटिव आई है। जिसको लेकर हड़कंप मच गया।
सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारियों का बिस्कोहर में जमावड़ा लगने लगा है। उक्त मुहल्ले के आसपास दो सौ मीटर दूरी के इलाके को सील कर दिया गया है। एसडीम विकास कश्यप ने कहा कि जो रिपोर्ट आई है। उसमें एक संदिग्ध पॉजिटिव मिला है। शीघ्र ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।