सिद्धार्थनगर बढ़नी ब्लाक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में शनिवार को भीगी पलकों से बारहवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को अलविदा किया गया।
सभी के चेहरे पर खुशी और गम के मिले-जुले भाव थे, क्योंकि आज वह यात्रा जो उन्होंने स्कूल में बारह वर्ष पहले शुरू की थी, पूरी हो गई थी।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा तिलक तथा पुष्प वर्षा के साथ किया गया।
कक्षा ग्यारह की छात्राओं द्वारा विभिन्न मार्मिक गीतों की प्रस्तुति ने सभी की आंखों को नम कर दिया।
प्रधानाचार्य रवि शुक्ल ने बच्चों की कामयाबी के लिए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को सर्वप्रथम एक आदर्श एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने की सलाह दी।
विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक अशोक मिश्र ने हरिवंशराय "बच्चन" की कविता सुनाकर विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने का कार्य किया। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक आशाराम यादव से किया।इस मौके पर कक्षा दस व बारह की छात्राओं ने रंगोली भी बनाया।
इस मौके पर सविता शुक्ला, आशा शुक्ला, सुमेरु गिरी, रामकिशोर, विश्वनाथ यादव, सुनील यादव, दीपेन्द्र सिंह, धनन्जय पाठक, संतप्रसाद, बालगोविन्द यादव, पीताम्बर यादव, निशा यादव, संगम त्रिपाठी, मोनू त्रिपाठी, शालिनी शुक्ला, बिलाल अख्तर, सरोज पासवान, प्रियंका शर्मा, यशवंत सिंह आदि शिक्षक व छात्र-छात्राएँ मौजूद थे।