सिद्धार्थनगर:नागरिक संशोधन अधिनियम कानून के बारे में देश में फैली भ्रान्तियों को दूर करने के लिए भाजपा के पदाधिकारी जनपद के प्रत्येक बूथ पर जाकर पचास जागरुक ग्रामीणों को बता रहे हैं।
इसी संबंध में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी उर्फ लालबाबा ने बढ़नी मंडल के मनिकौरा के चरिहवां बूथ पर ग्रामीणों को नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम में किसी भी नागरिक की नागरिकता को छीनने का कोई प्रस्ताव नहीं है। ये अफवाह केवल विपक्षी नेताओं के द्वारा फैलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि एनआरसी व कैब से कोई भी भारत की नागरिकता के लिए अल्पसंख्यक न डरे। इसमें केवल पड़ोसी देशों के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता प्रदान किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि हर बूथ से पचास ग्रामीण यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के प्रति धन्यवाद पत्र को भेजेंगे।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र त्रिपाठी, प्रभात तिवारी, रामानन्द चौहान, शैलेन्द्र त्रिपाठी, ज्वाला चौहान, रामजी मिश्र, संकटा प्रसाद पाण्डेय, उदयप्रताम मिश्र आदि लोग मौजूद थे।