भाजपा प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक के पिता ओम प्रकाश पाठक अपने परिवार के साथ अपनी भतीजी की तिलक चढ़ाने गाजियाबाद गए हुए थे। वह घर वापस आने के लिए गाजियाबाद से देर रात अपने कार से निकले थे। गाड़ी पर सुब्रत पाठक सहित पूरा परिवार था।
आगरा से उन्होंने लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे से आ रहे थे। कन्नौज के तिर्वा कोतवाली फगुवा भट्टे के पास एक ट्रक खड़ा था। सुबह कोहरा तेज होने के कारण गाड़ी चला रहे ड्राइवर ने ट्रक को नही देखा कार की रफ्तार तेज होने कारण कार ट्रक में जा घुसी।
हादसे में ओमप्रकाश पाठक और उनके रिश्तेदार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वही ड्राइवर सहित अन्य रिश्तेदार बुरी तरह घायल हो गए हैं।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृतक व घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर तीन लोगों की हालत ज्यादा नाज़ुक होने के कारण कानपुर रेफर कर दिया गया है।
