बस्ती: छावनी पुलिस ने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट के मामले में चार नामजद सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
घनश्याम पांडे का आरोप है कि गांव निवासी रंजीत, राज कुमार, संजीत, देवता देवी व अज्ञात लोगों ने एक राय होकर घर में घुसकर मारपीट की और धमकाया।
पुलिस ने सूचना के आधार पर केस दर्ज कर जांच एस आई अंशुमान को सौंपी है।
