मोहम्मद आरिफ खान बलरामपुर:पचपेड़वा में स्थित फजले ए रहमानिया इंटर कॉलेज के सामने खाली मैदान में गौशाला बनाने को लेकर छात्रों, अभिभावकों व क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों ने पहुँच कर शांतिपूर्ण ढंग से इस प्रोजेक्ट का विरोध किया।
सोमवार को कॉलेज के मैदान में बच्चों ने प्रार्थना किया। बाद में कॉलेज में पहुँचे बच्चों के अभिभावकों व तमाम क्षेत्रीय लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जातया।
कॉलेज के सभी बच्चों ने वर्षों पुराने अपने मैदान को बचाने के लिए हाथों में पोस्टर बैनर लिए पूरी उम्मीद के साथ प्रशासन से मांग करते हुए दिखे की उनके इस मैदान पर गौशाला निर्माण ना किया जाए। इसकी जगह किसी अन्य स्थान पर गौशाला का निर्माण किया जाए।
मौके पर पहुँचे एसडीएम ने मौजूद लोगों से इस प्रोजेक्ट पर पुनः विचार करने के लिए 10 दिनों का समय मांगा। लोगों ने भी शांतिपूर्ण ढंग से एसडीएम के इस प्रस्ताव को मंजूर कर लिया।
इस मौके पर फजले ए रहमानिया इंटर कॉलेज में मौजूद युवा समाजसेवी हारून रशीद खान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात ना करें जिससे किसी को ठेस पहुँचे। उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी महोदय ने 10 दिन का समय मांग है कोई भी निर्णय लेने के लिए जिसकी प्रतीक्षा करें।
साथ ही उन्होंने इस मुहिम में शामिल सभी लोगों के योगदान को सराहा और उनका धन्यवाद किया।

