सिद्धार्थनगर:बढ़नी ब्लॉक के खैरी उर्फ झूँगाहवा में स्तिथ मदरसा रहमानिया पब्लिक स्कूल में 70वें गणतंत्र दिवस सांकृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। हाथों में तिरंगा व सर पर टोपी गले में तिरंगा रुमाल डाले मदरसे के बच्चों और गांव के लोगों में देशभक्ति का एक अलग जज्बा नजर आया।
मदरसे के बच्चों के अंदर गणतंत्र दिवस के जुनून को बारिश भी नही खत्म कर पाई। इलाके के कई विद्यालयों में कार्यक्रम रद्द कर दिए गए लेकिन रहमानिया पब्लिक स्कूल में बड़े ही जोश व जुनून के साथ गणतंत्र दिवस मानाया गया।
हम आपको बता दें की वर्ष 2017 में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर खैरी उर्फ झूँगाहवा सहित दर्जनों गांव बाढ़ के भीषण चपेट में था बावजूद इसके इस विद्यालय में बड़े ही धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस मानाया गया था।
सुबह 10 बजे ध्वजारोहण समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अवधेश यादव ने किया। उन्होंने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में समझाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक मसूद आलम ने किया।
नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मदरसे के छात्र और छात्राओं ने देशभक्ति गीत और कविताओ के जरिए अपने जज्बे को प्रकट किया।
मदरसे में देशभक्ति गीतों पर हुए नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर बच्चों ने सरस्वती वंदना, झूठ मत बोलना, संदेशे आते हैं, मुझे दुश्मन के बच्चों को पढ़ाना हैं, ए मेरे वतन के लोगों आदि गीतों पर मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
स्वच्छ भारत अभियान, जीना है तो पापा शराब मत पीना आदि नाटक प्रस्तुत कर समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रस्तुत किया। विद्यालय के होनहार बच्चों ने भ्र्ष्टाचार, दहेज, शराब आदि शीर्षक पर भाषण प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक करने का प्रयाश किया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद आरिफ खान ने किया।
इस मौके पर सद्दाम हुसैन अध्यापक, आसिफ मसूद, गोपाल जी यादव, दिनेश यादव प्रधान खैरी उर्फ झुगाहवा, राजा राघवेंद्र प्रताप यादव, जितेंद्र कुमार, राजू पासवान, रवि राजभर, शैलेश कुमार, प्रीति कुमारी, सीमा, नेहा, सोनाली, गीता देवी आदि लोग मौजूद रहें।
गणतंत्र दिवस के मौके पर कठेला कोठी चौराहे पर स्थिति एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र पर भी ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मानाया गया। इस मौके पर मैनेजर राजा यादव ने लोगों को गणतंत्र दिवस का महत्व समझाते हुए देश के प्रति समाज के प्रति वफादार बनने की बात कही।






