सिद्धार्थनगर:सशस्त्र सीमा बल 50वीं वाहिनी के सौजन्य से बढ़नी ब्लाक के दुधवनिया बुजुर्ग स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार से शुरू पांच दिवसीय वृहद सामाजिक चेतना अभियान को आयोजित तीसरे दिन के कार्यक्रम मे सटें ज्यूडस स्कूल कृष्णानगर(नेपाल ) के छात्र- छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
![]() |
| कार्यक्रम के दौरान रहमानिया पब्लिक स्कूल के बच्चें |
पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने एक सुंदर नृत्य पेश कर सभी का मन मोह लिया। जोशीले बैण्ड लखनऊ के कलाकारों और गायकों ने मनमोहक गीतों को गाकर लोगों का मनोरंजन किया।
एसएसबी के इस कार्यक्रम में भाग लेने वालें बच्चों में काफी उत्साह दिखा, बच्चों ने अपने शानदर प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।
![]() |
| मेडिकल कैम्प में जांच करवाती महिलाएं |
इसके अलावा डा.फाहिम खालिद के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण और पशु चिकित्सक एलडी सिंह के देखरेख में पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
![]() |
बच्चों के द्वारा स्चच्छता पर जन जागरण नजदीक के गांवों में एक रैली निकाली गई और गाँव के लोगों को साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया और सकंल्प लिया की ना गन्दगी फैलाएंगे ना फैलाने देगें, शौच हमेशा शौचालय के अन्दर करेंगे, गाँव मे लौटा पार्टी का विरोध करेंगे।
![]() |
| कार्यक्रम के दौरान मौजूद दुधवनियाँ बुजुर्ग के प्रधान हैदर आलम |
स्कूली बच्चों का कब्बड्डी, वालीबॉल के मैच का आयोजन किया गया रहमानिया स्पोर्टस कल्ब की टीम और जाकिर हूसैन के बीच वालीबॉल मैच हुआ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि-रामविलास राय जी विकास खण्ड अधिकारी बढनी, अभिमन्यु जी शिक्षा अधिकारी बढनी, डिप्टी कमाण्डेन्ट बृजेश सिंह प्रतिहार, निरीक्षक बजरंग लाल, तेजराम, अविनाश, जय नारायण बराला, ग्रामप्रधान दुधवनिया हैदर आलम, आदि लोग भी मौजूद थे।









