बिहार:गुरुवार को पटना में मुस्लिम आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक परवेज़ सिद्दीकी की अगुवाई मे एक प्रतिनिधि मण्डल नेे सांसद एवं जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह मुलाकात की जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी नौशाद अहमद भी थे।
सिद्दीकी जी ने सांसद एवं जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह जी से कहा की बिहार में मुस्लिमो के लिए चल रही 5% आरक्षण की मांग को अवगत कराया साथ ही साथ इसे ले कर चल रही कई जिलों में सिलसेलवार रैलियों के संबन्ध में बताया इन सभी विषयो पर सांसद वशिष्ठ नारायण जी सकारात्मक दिखे और सहयोग की बात कही।
साथ ही साथ बिहार मुस्लिमो के लिए एक शुभ सन्देश यह है की मुस्लिम आरक्षण मोर्चा की 3 सूत्री मांगो में से एक मांग बिहार के वक्फ सम्पत्ति पर अल्पसंख्यको के लिए बिहार सरकार द्वारा स्कूल, कालेज अथवा हॉस्पिटल खोले जाने के संबन्ध में थी जिसे नितीश सरकार ने स्वकीर्ति दे दी है और अति शीघ्र वक्फ सम्पत्ति पर ही स्कूल,कालेज अथवा हॉस्पिटल खोले जायेंगे।

