सिद्धार्थनगर:सशस्त्र सीमा बल 50वीं वाहिनी के सौजन्य से बढ़नी ब्लाक के दुधवनिया बुजुर्ग स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार से शुरू पांच दिवसीय वृहद सामाजिक चेतना अभियान के दूसरे दिन के कार्यक्रम मे पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुधनिया बुजुर्ग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
इसके अतिरिक्त जमीर माडर्न पब्लिक स्कूल त्रिलोकपुर के बच्चों ने स्वच्छता पर नाटक, राधा-कृष्ण गीत, दहेज गीत, अंग्रेजी गीत आदि को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया।
आस्था तिवारी नन्ही सी बच्ची ने एक सुंदर नृत्य पेश कर सभी का मन मोह लिया। जोशीले बैण्ड लखनऊ के कलाकारों और गायकों ने मनमोहक गीतों को गाकर लोगों का मनोरंजन किया।
इसके अलावा डा.फाहिम खालिद के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण और पशु चिकित्सक एलडी सिंह के देख रेख में पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
इसके अतिरिक्त विभिन्न गांवों के 100 पात्रों को सोलर लाईट भी वितरित किया गया। और स्कूली बच्चों का कब्बड्डी,वालीबॉल के मैच का आयोजन किया गया।
रहमानिया स्पोर्टस कल्ब की टीम वालीबॉल में विजेता विजय रही। और कब्बड्डी में बल्क बस्टर बढनी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुधनिया विजय रहे।
इस मौके पर डिप्टी कमाण्डेन्ट बृजेश सिंह प्रतिहार,निरीक्षक बजरंग लाल,तेजराम,अविनाश, श्रीमती सादना चौधरी पूर्व जिला पंचायत सिद्धार्थ नगर, ग्रामप्रधान दुधवनिया हैदर आलम, आदि लोग भी मौजूद थे।






