आसिफ मसूद सिद्धार्थनगर बढ़नी सशस्त्र सीमा बल 50वीं वाहिनी के सौजन्य से बढ़नी ब्लाक के दुधवनिया बुजुर्ग स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को वृहद सामाजिक चेतना अभियान को आयोजित किया गया।
पांच दिवसीय वृहद सामाजिक चेतना अभियान का शुभारम्भ सशस्त्र सीमा बल के उपमहानिरीक्षक रंजीत सिंह ने किया।
सीमावर्ती गांव में सोलर फैन वितरण किया गया।
जिसमें मलगहिया, घरूआर, विसुनपुर आदि गाँव के लोग मौजूद थे।
इस लिंक पर क्लिक करें, जुड़े पूर्वांचल खबर के यूट्यूब चैनल से👇👇👇👇👇👇👇👇👇
https://www.youtube.com/channel/UCBlRu4PQ4SHhYzYlQI0InzA
इस मौके पर उप महानिरीक्षक रंजीत सिंह ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल नेपाल और भूटान सीमा की बखूबी रक्षा कर रहा है।हमारा उद्देश्य सेवा,सुरक्षा और बन्धुत्व की भावना को कायम रखना है।अंत में सेनानायक रमन कुमार श्रीवास्तव ने एसएसबी की गतिविधियों की जानकारी देते हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इसके पूर्व अमर बाल विद्या मंदिर बढ़नी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त राजस्थानी गीत, राधा-कृष्ण गीत, दहेज गीत, अंग्रेजी गीत आदि को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया। जोशीले बैण्ड लखनऊ के कलाकारों और गायकों ने मनमोहक गीतों को गाकर लोगों का मनोरंजन किया।
इसके अलावा डा.तस्मीना डोली के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण और पशु चिकित्सक एलडी सिंह के देखरेख में पशुओं के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
इसके अतिरिक्त विभिन्न गांवों के 34 पात्रों को सोलर पंखा भी वितरित किया गया। इस मौके पर डिप्टी कमाण्डेन्ट बृजेश सिंह प्रतिहार, निरीक्षक बजरंग लाल, तेजराम, नेपाल के कपिलवस्तु जनपद के डीएसपी डम्मर बहादुर राणा, बढ़नी नगर पंचायत अध्यक्ष निसार बागी, ग्रामप्रधान दुधवनिया हैदर आलम, गयासुदीन, मुस्तन शेरुल्लाह, राणा प्रताप सिंह, श्रीधर पाण्डेय, इफ्तेखार आलम, अनुज चौधरी, प्रधानाध्यापक अरुणा देवी, राजीव त्रिपाठी आदि लोग भी मौजूद थे।






