सिद्धार्थनगर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कमल संदेश पदयात्रा कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला प्रभारी अशोक सिंह व क्षेत्रीय सांसद जगदम्बिका पाल ने बढ़नी ब्लाक के तुलसियापुर चौराहे पर शनिवार को किया।
इस दौरान जिला प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि भाजपा जब से सत्ता में आयी है तबसे ही पदयात्रा कर रही है।भाजपा कार्यकर्ता केन्द्र व प्रदेश की भाजपा की सरकारों के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को आमजनमानस तक पहुंचाने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सपा और बसपा की सरकारें केवल शिलान्यास ही किया है लेकिन काम पूरा नहीं किया जबकि भाजपा कार्य पूरा करने की तारीख बताकर ही शिलान्यास कार्य को किया है।
क्षेत्रीय सांसद जगदम्बिका पाल ने लोगों से कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल सत्ता को पुनः प्राप्त करना नहीं है बल्कि देश की जनता के कल्याण के लिए समर्पित है।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता गर्व से कह सकता है कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता को आजादी का मकसद बताया है। कई कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर सरकार ने समाज के हर वर्ग का कल्याण किया है।
कार्यक्रम को विधायक चौधरी अमर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी,क्षेत्रीय मंत्री गोविन्द यादव ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी व संचालन रवीन्द्र वर्मा ने किया। इस दौरान राजेश पाठक,सुरेश्वर पुरी,रामनिवास यादव,कौशलेन्द्र त्रिपाठी,सिद्धार्थ पाठक,राजेश पाठक,हेमन्त जायसवाल,अर्जुन यादव,अनिल अग्रहरि,अभय सिंह,सूर्य प्रकाश पाण्डेय,देवेंद्र पाल,सगीर चौधरी,सुरेन्द्र चौहान,रामशंकर यादव,चतुर्भुजी पाण्डेय आदि लोग मौजूद थे।

