नेपाल:सुद्दोधन गाँव पालिका ग्राम मोतिभारी नेपाल के रहने वाले राम उजागिर पांडेय मोतिभारी स्टेट का बीते 29 नवम्बर मंगलवार को उनके पैतृक गांव में 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही कपिलवस्तु क्षेत्र में शोक फैल गया।
सूचना के अनुसार स्वo राम उजागिर पाण्डेय मोतिभारी स्टेट भी हैं। उनके निधन की खबर से इलाके में शोक फैल गया। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार 30 नवम्बर को अयोध्या में किया गया।
उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी। साथ ही समाजवादी पार्टी के युवा नेता व ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सागर पाठक शान ने शोक व्यक्त करते स्व. राम उजागिर पांडेय के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पाठक ने भी इनके निधन पर शोक व्यक्त किया।


