इसरार अहमद सिद्धार्थनगर:तहसील लेवल की स्वास्थ्य समिति की बैठक शुक्रवार 23 नवंबर को सुबह आयोजित हुई। जिसमें तहसीलदार इटवा, ब्लॉक इटवा एवं खूनियाव के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत उपस्थित रहे।
मिजेला वायरस के निवारण हेतु टीकाकरण 26 नवंबर से 17 दिसंबर तक प्रत्येक स्कूल में होगा।
बैठक में निम्न कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया गया-
1-16 आशाएं चिन्हित की गई जिनके कारण से पूर्व में भी शत प्रतिशत टीकाकरण किए जाने में बाधा आई है उन्हें सेवा समाप्त करने का नोटिस जारी किया गया।
2-खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक स्कूल में रैली दिनांक 26 नवंबर को निकाली जाएगी यदि किसी विद्यालय में रैली नहीं निकाली गई तो संबंधित अध्यापक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
3-बाल विकास परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ती इन दिनों में टीकाकरण के समय अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे ,सीडीपीओ ने बताया की 26 आंगनवाड़ी कार्यकर्ती लापरवाह हैं उन्हें नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।
4-सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया गया की इन दिनों में सफाई कर्मी अनिवार्य रूप से विद्यालय की सफाई करें यदि कोई सफाई कर्मी नहीं करता हुआ पाया गया तो उनका वेतन आहरित न किया जाए।
5-सहायक विकास अधिकारी पंचायत को यह भी निर्देश दिया गया कि ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों को भी टीकाकरण के समय उपस्थित होने हेतु निर्देशित करें।

