बताते चले कि बीते मंगलवार की रात्रि को शोहरतगढ़ कस्बे में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नवी के अवसर पर हाजी अली दरगाह मॉडल पर बनी फाम की दरगाह बैठाने को लेकर रात भर उहापोस की स्थिति बनी रही। बहरहाल हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं के आपत्ति के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने उसे हटाने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही रात्रि में गेट के ऊपर लगे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान को लेकर भी सवाल उठे, जिसे सी.ओ. शोहरतगढ़ के एक्सन पर हुई कार्यवाही, मौके पर गेट से तिरंगा उतरवा दिया गया। जानकरों ने कहा कि दिन डूबने के बाद सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को उतारने और दिन में सूर्योदय के बाद फहराने का नियम है।
इसके साथ ही बुद्धवार की सुबह शान-शौकत के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस निर्धारित रास्ते जमा मस्जिद से निकलकर, नीबी दोहनी, पुलिस पीकेट, गड़ाकुल तिराहे और फिर वहा से वापस आकर टाउन एरिया शोहरतगढ़ के रास्ते गोलघर होकर जामा मस्जिद तक जाकर सम्पन्न हो गया। त्यौहार के संपन्न होने पर पुलिस प्रसासन ने राहत की सास ली।
इस दौरान एडिसनल एस पी मुन्नालाल, सी. ओ. शोहरतगढ़ सुनील कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी अनिल कुमार, प्रभारी निरीक्षक चिल्हिया अवधेश राज सिंह, तहसीलदार अरविंद कुमार, प्रभारी निरीक्षक जोगिया दिनेश चंद चौधरी, एस. आई. रामशंकर राय, तहसीलदार पेशकार रामबेलास चौरसिया, लेखपाल धर्मेंद्र यादव, एस आई रामकवल जी, हियुवा के देवी पाटन मण्डल प्रभारी सुभाष गुप्ता, सौरभ गुप्ता, कमलेश गुप्ता, सोनू निगम, महेश कसौधन, मनोज तिवारी, सभासद प्रतिनिधि अवधेश आर्या, सभासद मनोज कुमार गुप्ता, रा.हि. महासंघ जिलाध्यक्ष योगेन्द्र जैसवाल, संजीव कुमार जायसवाल आदि सक्रिय भूमिका में रहे।
कार्यक्रम को सम्पन्न कराने के लिए शोहरतगढ़ इंस्पेक्टर रणधीर कुमार मिश्रा डटे रहे, कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद लोगो ने पुलिस प्रशासन को बधाई दी, और अमन चैन कायम रखने के लिए उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।


