इसरार अहमद सिद्धार्थनगर तहसील के सर्वाधिक पिछड़े क्षेत्र बिस्कोहर में राजकीय महाविद्यालय बनाने के लिए तहसीलदार इटवा के नेतृत्व में राजस्व टीम के साथ भूमि की पैमाइश की गई।
भूमि स्कूल के नाम से पहले से सुरक्षित है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार छेदी लाल इंटर कॉलेज द्वारा अपना दावा किया जा रहा था जबकि वह भूमि सरकारी स्कूल के नाम से दर्ज है।
इस भूमि का सीमांकन कर जिलाधिकारी महोदय को रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई है। इस क्षेत्र में महाविद्यालय का निर्माण करने से बिस्कोहर के निवासी उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे।

