इसरार अहमद:धनतेरस के शुभ अवसर पर बाइक एजेंसी व बर्तन की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। कठेला कोठी चौराहे पर बर्तन की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ थी।
मिश्रौलिया क्षेत्र के माधवपुर चौराहे पर धनतेरस के शुभ दिन पर बर्तन की दर्जनों दुकानें सजी रही। बर्तनों की दुकानों पर आज ग्राहकों की भीड़ लगी रही। दुकानदार भी ग्राहकों की मांग के अनुसार समान देते रहे। कुकर, चम्मच, प्लेट, गिलास आदि की बिक्री खूब हुई।
धनतेरस के इस मौके पर रीना देवी, कमलावती, पूनम, रामनरेश, जुगारा, सुशीला आदि लोगों ने उत्साह से की खरीदारी।


