मोहम्मद आरिफ: बढ़नी ब्लाक के औदही कलाँ में श्रीरामलीला समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय रामलीला के आखिरी दिन सोमवार की रात को राम-भरत के मिलन की लीला को देखकर लोग भावभिवोर हो उठे। भावुक दृश्य देखकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं की आंखें भर गयी।
श्रीराम का राज्याभिषेक होते ही जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। इस दौरान बसपा के जिला प्रभारी अमजद अली ने कहा कि रामलीला के आयोजन धार्मिक सौहार्द बढ़ता है। आज जहां राजनीति के कारण हिन्दू व मुस्लिम समुदायों में भेद पैदा किया जा रहा है। वहीं औदही कलां की रामलीला में दोनों समुदायों के सहयोग को देखकर अच्छा दिन लगता है। बसपा नेता ओमप्रकाश ने कहा कि बसपा लोकसभा प्रत्याशी आफताब आलम को रामलीला के समापन में आना था परन्तु उनके न आ पाने के कारण उनका संदेश लेकर हम आये हैं।
चार दिवसीय रामलीला के आखिरी दिन सोमवार को गांव में दो रथों पर शोभायात्रा निकाली गई। पहले रथ पर राम,लक्ष्मण,सीता और हनुमान सवार थे और दूसरे पर वशिष्ठ,भरत,शत्रुघ्न और मंत्री सुमंत सवार थे। चारों भाईयों के मिलन के ममतामयी दृश्य देखकर दर्शकों की आंखों में आंसू छलक पड़े और प्रभु श्रीराम का जयकार करने लगे।
इसके बाद गुरु वशिष्ठ ने राज्याभिषेक किया और श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष गंगाराम तिवारी ने आरती उतारी।
इस दौरान समाजसेवी भुवनेश्वर शर्मा,श्रीरामलीला समिति औदही कलां के अध्यक्ष गंगाराम तिवारी,प्रधान प्रतिनिधि मयंक शुक्ल,कोषाध्यक्ष शहंशाह आलम,अनिल अग्रहरि,सगीर चौधरी,अतीकुर्रहमान,शिवपूजन,रामनिरंजन,विनय शुक्ल,रामकुमार गुप्ता,संदीप वरुण,गोपाल गुप्ता,कौशल गुप्ता,रमेश गुप्ता,रामटहल,विजय गुप्ता,हरिराम,गिल्लू आदि मौजूद थे।



