शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के जुगडिहवा गांव के रहने वाले रामउग्रह यादव पुत्र मंगलम यादव उम्र लगभग 35 वर्ष की गाजियाबाद में एक सड़क दुघर्टना में मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन उनके शव को लाने के लिए गाजियाबाद गये है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राम उग्रह शनिवार को रोजी-रोटी के लिए गाजियाबाद गये थे। रविवार को ही वहां पहुंचे थे कि एक डिवाइडर पार करते ही तेज गति से आ रहे एक वाहन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।
गाजियाबाद से रामउग्रह की मौत की सूचना मिलते ही परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा।

