बढ़नी ब्लाक के तुलसियापुर चौराहे पर स्थित पं.बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कालेज शुक्लागंज के प्रांगण में यातायात माह के दौरान जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बच्चों को यातायात नियमों व महिला-सुरक्षा केबारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम शोहरतगढ़ क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि देश में प्रतिदिन 250 से अधिक मौतें मार्ग दुर्घटनाओं में होती हैं। इन मौतों का कारण नशा,नींद व तेज रफ्तार है। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करके हम मार्ग दुर्घटनाओं पर लगाम लगा सकते हैं।
सड़क हादसों में मदद के लिए रुकना,मदद के लिए 108 नम्बर पर फोन करना,घायल व्यक्ति को सांस देना व दुर्घटना में घायल व्यक्ति के रक्तस्राव को रोकने से हम किसी के जीवन को बचा सकते हैं।
इस मौके पर ढ़ेबरुआ के प्रभारी थाना निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि यातायात माह का उद्देश्य आमजनमानस को यातायात के नियमों की जानकारी देना है,जिससे सड़क हादसों को रोका जा सके।पहली नवम्बर से 30 नवम्बर तक यातायात माह के रुप में मनाया जाता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि शुक्ल ने विद्यालय के विद्यार्थियों से सीओ और एसएचओ के द्वारा दी गयी जानकारी का प्रचार-प्रसार अपने-अपने घरों व आस-पड़ोस में करने की बात कही।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक युधिष्ठिर शुक्ल,कांस्टेबल रवीन्द्र यादव,आशाराम यादव,सुमेरु गिरि,विश्वनाथ यादव,रामकिशोर,रामनरेश यादव,आनन्द मिश्र,धनन्जय पाठक,पीताम्बर यादव,साधना श्रीवास्तव,सविता शुक्ला,आशा शुक्ला,शैलेन्द्र भारती,दीपेन्द्र सिंह,प्रदीप मौर्य आदि लोग मौजूद थे।


