सिद्धार्थनगर:पथरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदी में हाई टेंशन करंट की चपेट में आने से एक ही युवक की बुरी तरह से झुलस कर मौत हो गई। जिसके कारण गांव में कोहराम मच गया।
हादसा देर रात में हुआ सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि बिजली विभाग के अफसर विभाग से मदद दिलाने की भरोसा दिला रहे हैं।
ग्राम बरगदी का धनराज पुत्र गज्जू उर्फ राम लखन यादव 15 रात में खाना खाने के बाद घर से बाहर निकला था। सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए निकले तो गांव के बाहर एक खेत में इसे झूलसा हुआ देखा। बगल में ही हाइट्स टेंशन का तार टूट कर गिर था। एक पांव का पंजा जिस्म से अलग हो गया था।
मामले की जानकारी पर परिवार समेत गांव वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे जूनियर इंजीनियर बबलू चौधरी ने बताया कि हादसे की सही जानकारी बिजली विभाग की जांच के बाद ही पता चल सकेगा।
फिलहाल पीड़ित परिवार को मदद दी जाएगी दूसरी तरफ थाना इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि पीड़ित के घरवालों के तहरीर पर लाश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है रिपोर्ट मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

