सिद्धार्थनगर ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के ग्रामसभा के तालकुण्डा के तमकुहवा टोले में 28 वर्षीया विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के ग्रामसभा के तालकुण्डा के तमकुहवा टोले में 28 वर्षीया विवाहिता नीतू पत्नी राजू ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका ने गत बुधवार की शाम को जहर का सेवन किया था और गुरुवार की रात उसकी मोत हो गयी। विवाहिता के मायके वाले भी सूचना मिलते ही तमकुहवा पहुंचे। मृतका का मायका उसका बाजार थानाक्षेत्र के मंझरिया गांव में है।
मायके वालों ने मृतका के सास मन्ना पत्नी महीन प्रसाद और श्वसुर महीन प्रसाद उर्फ साधु पुत्र तीरथ पर मृतका को जहर देकर मारने का आरोप लगाया।
मृतका का पति राजू मुम्बई रहता है और घटना के समय भी वह मुम्बई ही था।मृतका का विवाह 11 मई 2014 को हुआ था और उसके पास एक वर्षीय पुत्र अमित भी है।ढ़ेबरुआ पुलिस मौके पर सूचना मिलते ही पहुंची।पास-पड़ोस और मायके वालों से पूछताछ करके लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में ढ़ेबरुआ के प्रभारी थाना निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि तहरीर मिल गया है।लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही किया जायेगा।

