सिद्धार्थनगर बढ़नी ब्लाक के अहिरौला में एकल विद्यालय अभियान के तहत विद्यालय ग्राम वनयात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस दौरान केन्द्रीय प्रतिनिधि चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि एकल विद्यालय में संस्कारित शिक्षा देकर बच्चों को संस्कारवान बनाया जा रहा है। आज देश अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों की शिक्षा के कारण पाश्चात्य संस्कृति को अपना रहा है। भारत को पुनः विश्वगुरु अगर बनाना है तो हमें अपने बच्चों को संस्कारित शिक्षा देना होगा।
उन्होंने कहा कि एकल विद्यालय का उदय 1980 में हुआ और यह अस्सी हजार की संख्या में है। एकल विद्यालय में पांच सूत्रीय कार्यक्रम के तहत शिक्षा देता है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 37 संगठनों को संचालित करता है।एकल विद्यालय उनमें से एक है।एकल विद्यालय वहां कार्य करता है जहां कोई सुविधा उपलब्ध न हो।
इस दौरान मौजूद ग्रामीणों से जैविक खेती करने,आसपास की जगहों को स्वच्छ रखने,वृषारोपण करने का भी निवेदन वक्ताओं ने किया।
इस कार्यक्रम को आरएसएस के नगर प्रमुख प्रदीप जी,अंचल अभियान प्रमुख उदय नारायन,अंचल कोषाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह,अंचल अध्यक्ष शंभुनाथ गुप्ता ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन अंचल प्रशिक्षक ओमप्रकाश ने किया।इस दौरान नौगढ़ भाजपा नगर अध्यक्ष श्माम सुन्दर मितत्ल,भाग गतिविधि प्रमुख बृजपाल शास्त्री,लवकुश,
शिवप्रसाद,नन्दलाल चौधरी,राजेश,अजय यादव,सुनील चौधरी,गीता,क्षमावती, लीलावती,सुनीता,त्रिवेणी,विनोद शुक्ल,जगदीश प्रसाद,सुरजीत चौधरी आदि लोग मौजूद थे।

