इसरार अहमद मिश्रौलिया क्षेत्र के मधवापुर कला गांव में अचानक बिजली विभाग ने निरीक्षण किया। जिसमें उपभोक्ताओ के घरों में मीटर व बिजली बिल की जांच की गई।
सूचना के अनुसार मधवापुर कला गांव में अचानक बिजली विभाग की टीम जाँच करने पहुँच गई। जिसमें जाँच के दौरान कई लोगों से बिजली बिल जमा कराया गया। और जिन लोगों के घर में मीटर नहीं लगा है। उन्हें जल्द से जल्द मीटर लगवाने को कहा गया।
मोहम्मद रफीक पुत्र मोहम्मद यार , शुकरूल्लाह पुत्र मुख्तार अली, जुबैदा पत्नी अब्दुल फत्ताह, राम कल, इबारत हुसैन, इमामुद्दीन आदि लोगों के घर पर इटवा जेई सिद्धार्थ शंकर, ने अपने टीम के साथ, डी जी टू अनुराग यादव, राजेश शर्मा, संविदा कर्मी, सर्वर, राकेश कुमार, ने जांच किया।
इस मौके पर बिजली विभाग की टीम ने 20 से 25 हज़ार रुपए बिजली बिल का वसूली भी किया।

