इसरार अहमद:डुमरियागंज लोकसभा प्रभारी आफताब आलम और पूर्व प्रत्याशी इटवा अरशद ख़ुर्शीद ने मुम्बई के गुलाब शाह स्टेट मे एक सभा को सम्बोधित किया। उन्होने कहा जो प्यार और सम्मान आप लोगो ने दिया है अगर हम लोकसभा चुनाव जीते तो आपके क्षेत्र और गाँव का विकास करके यह कर्ज उतारने का कोशिश करेंगे ।
गुलाब शाह स्टेट का आयोजन संभावित प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य शादाब मलिक वार्ड नंबर 16 ने किया
इसके इलावा, दरुखाना, बग़दाद, शालीमार होटल नसीबुल्लाह कंपाउंड आदि जगहों पर सिद्धार्थनगर वासियों को संबोधित किया।
जन सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपने लिए जनसमर्थन की अपील की।
इस अवसर पर डॉक्टर शमसाद मलिक, आकिब मलिक, अरमान मलिक, पप्पू मलिक, बब्बू मलिक, इब्ने अली, शमसाद निजाम, अल्ताफ, अबरार चौधरी सेक्टर महासचिव बसपा इटवा, इरशाद अहमद, इरफान सोहेल धनखरपुर युवा समाजसेवी, आदि लोग लोगों ने गुलाब शाह कंपाउंड में अपने नेताओं का फूल माला पहनाकर स्वागत आफताब आलम का स्वागत किया।

