सिद्धार्थ नगर-विकासखंड बढ़नी के कोटेदारो ने जिला प्रवक्ता सिद्धांत यादव के अगुआई में पूर्तिनिरक्षक चंद्र प्रकाश राव के खिलाफ नारेबाजी किया। कोटेदारों ने पूर्तिनिरक्षक पर अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप लगाया।
सूचना के मुताबिक गुरुवार को कोटेदारो ने जिला प्रवक्ता सिद्धांत यादव के अगुआई में पूर्तिनिरक्षक चंद्र प्रकाश राव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि पूर्तिनिरक्षक महोदय द्वारा कोटेदारो से मोटी रकम मांगी जा रही है।
वही जिला प्रवक्ता सिद्धांत यादव ने कहा कि दीपावली आ गई है, इस पवित्र त्यौहार को बढ़नी के पूर्ति निरक्षक महोदय अपवित्र कर रहे है और दीपावली बोनस कोटेदारो से वसूलने का अयथक प्रयास कर रहे है और इनके भ्रष्टाचारी कदम को हम समस्त कोटेदार आगे नही बढ़ने देगे, जिसके सम्बन्ध में जनपद के समस्त कोटेदार जल्द ही पूर्ति निरक्षक बढ़नी के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे,और इनके भ्र्ष्टाचार को सामने लाएंगे।

