विनोद चौधरी शोहरतगढ़: थाना अंतर्गत गाँधी नगर निवासी एक युवक की बुधवार सुबह करन्ट लगने मौत हो गयी। अचानक हुई इस घटना से चारों तरफ मातम पसर गया।
घटना सुबह लगभग 11 बजे की है। जिसमें 42 वर्षीय जगदम्बा पुत्र ज्ञानी उमर निवासी गांधी नगर की करंट लगने से मौत हो गयी।
बताया जा रहा है कि वह घर में काम कर रहे थे तभी वह जनरेटर का तार के चपेट में आ गए। जिससे उन्हें करंट लग गया और वो वही बेहोश हो गए।
जानकारी होते परिजन इलाज़ के लिए उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई।

