सिद्धार्थनगर:जब राहुल गांधी,ममता बनर्जी और अखिलेश यादव स्वयं को हिन्दू मनवाने की होड़ में लग गये हैं तो समझिये अच्छे दिन आ गये हैं।
उक्त बातें हियुवा के प्रदेश प्रभारी व डुमरियागंज विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के कोटिया बाजार में व्यक्त किया। वह हियुवा के ककरहवा से प्रारम्भ होकर अलीगढ़वा,खुनुवा,कोटिया होते हुए बढ़नी तक जाने वाली सीमा सुरक्षा यात्रा के तहत कोटिया में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मुगलसराय, इलाहाबाद, फैजाबाद का नाम में परिवर्तन करके योगी जी ने गुलामी की परिपाटी को समाप्त करने का अभियान छेड़ा है। अब अच्छे दिन आ गये हैं।
उन्होंने कहा कि योगीजी के डेढ़ वर्ष के शासनकाल में प्रदेश भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त हो गया है। किसी की हिम्मत नहीं है कि वह कानून के खिलाफ कार्य करे।
यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम को कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, बस्ती के हियुवा के जिलाध्यक्ष अज्जू हिन्दुस्तानी, जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने भी संबोधित किया। संचालन देवी पाटन मण्डल प्रभारी सुभाष गुप्ता ने किया।
इस मौके पर शोहरतगढ़ प्रभारी थाना निरीक्षक रणधीर मिश्र,खुनुवा चौकी प्रभारी महेश सिंह,जिला महामंत्री अजय सिंह,अजय वर्मा,अनिल अग्रहरि,रिषभ सिंह,दिनेश गुप्ता,संतोष गुप्ता, रवि त्रिपाठी, संजय कसौधन, सोनू निगम,धर्मेन्द्र गिरि,विशुनदेव तिवारी,प्रह्लाद कौशल, रामानन्द गिरी,अनिल जायसवाल, गोपाल आदि लोग मौजूद थे।

