इसरार अहमद मिश्रौलिया सिध्दार्थनगर:मिश्रौलिया थाना व चेतिया पुलिस चौकी के ग्राम चेतिया के मोतीसागर मोड पर पिकप की चपेट मे आने से डेढ वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई ।
सूचना के मुताबिक सोमवार दोपहर लगभग एक बजे पिकप से धान खरीदने के लिए चेतिया से मोतीसागर की तरफ जा रहा था इतने मे रमेश बाल्मीकि का डेढ वर्षीय बालक शिवम चपेट मे आ गया।
घटना में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए आनन फानन बांसी अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर चेतिया चौकी इंचार्ज हरेंद्र राय पहुँचे ने पिकअप को थाना मिश्रौलिया भेज दिया है गाडी नम्बर यू पी 55
T 1996 है।
घटना की खबर मिलते ही परिवार मे कोहराम मचा हुआ है । बेटे की मौत से आहत मां बेहोश है।

