इसरार अहमद गोल्हौरा थाना अंतर्गत गोल्हौरा चौराहे पर ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार 12 वर्षीय मासूम की मौके पर मौत हो गई व चालक गंभीर रूप से घायल है।
सूचना के मुताबिक गोलौहरा थाना क्षेत्र के गोल्हौरा चौराहे पर एक बाइक ट्रक के चपेट में आ गई। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे बभनी निवासी संतराम चौधरी 60 गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठा 12 वर्षीय मोहित जो संतराम का पोता था। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर गोल्हौरा पुलिस पहुँच गई। पुलिस ने ट्रक चालक सहित ट्रक को कब्जे में लेकर आगे के करवाई में जुटी है।


