इसरार अहमद विकासखण्ड इटवा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जुडी कुइया का निरीक्षण गुरुवार सुबह लगभग 9:30 बजे किया गया। विद्यालय में अनुशासनहीनता देख भड़क गए अधिकारी।
सूचना के अनुसार गुरुवार सुबह 9:30 बजे एसडीएम त्रिभुवन कुमार प्राथमिक विद्यालय जुड़ी कुइयां निरीक्षण के लिए पहुँचे गए। निरीक्षण के दौरान मौके पर शिक्षामित्र दुर्गा प्रसाद 2 दिन से जय सिंह शिक्षामित्र 5 दिन से तथा गोपाल श्रीवास्तव प्रधानाध्यापक आज अनुपस्थित पाए गए।
प्राथमिक विद्यालय में मात्र 4 बच्चे मिले बाद में दो बच्चे आए कुल 6 बच्चे उपस्थित हुए जबकि उपस्थित अध्यापिका द्वारा बताया गया कि विद्यालय में कुल 102 बच्चे पंजीकृत हैं।
एमडीएम रजिस्टर मांगने पर बताया कि अलमारी में बंद है जिसकी चाबी प्रधानाध्यापक लेकर गए हैं। 9:30 बजे तक प्रार्थना भी नहीं हुई थी। अधिकारी की मौजूदगी में बच्चों से प्रार्थना करवाया गया।
अनुशासनहीनता के लिए विद्यालय के अध्यापकों का वेतन काटने के साथ कठोर कार्रवाई किए जाने की रिपोर्ट जिला अधिकारी महोदय को प्रेषित की जाएगी। एसडीएम ने अध्यापकों की अनुशासनहीनता को देखते हुए वेतन रोकने का आदेश दिया है। और सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

