सिद्धार्थनगर बढ़नी ब्लाक के बनचौरा में एसएसबी 43वीं वाहिनी के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ।
जिसमें शोहरतगढ़ सीएचसी के चिकित्सक डा.प्रवीण कुमार ने शिविर में आये मरीजों के स्वास्थ्य की जांच किया और निःशुल्क जरुरी दवाओं को भी दिया।
इस दौरान एसएसबी 43वीं वाहिनी के उपसेनानायक पंकज कुमार ने कहा कि एसएसबी केवल भारत-नेपाल के सीमाई क्षेत्र की सुरक्षा ही नहीं करती बल्कि वह सामाजिक, सांस्कृतिक व रचनात्मक कार्यों को भी करती है। समय-समय पर इस प्रकार के चिकित्सा शिविरों का आयोजन करके गरीबों की मदद भी एसएसबी करती है।
इस दौरान सैकड़ों मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक तरसीम लाल, ग्राम प्रधान राममिलन चौधरी, रामरुप तिवारी, सुभाष तिवारी, तबरेज, नदीम, प्रदीप, वीरेन्द्र, रामजी आदि लोग मौजूद थे।

