बढ़नी ब्लाक के औदही कलां में सैकड़ों वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला के तीसरे दिन मेला मैदान में दिन में ही दर्शकों के समक्ष सीता-खोज,अक्षय कुमार वध,लक्षमण मूर्छा,मेघनाद वध, कुम्भकरण वध से रावण वध तक दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान देर रात युवा भाजपा नेता व चिकित्सक डा.चन्द्रेश कुमार ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र हमारे लिए प्रेरणादायक है।भगवान श्रीराम ने समाज के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों के सहयोग से हो रही औदही कलां की ऐतिहासिक रामलीला केवल जनपद के ही लिए नहीं अपितु देश के लिए एक मिशाल है।
इस दौरान समाजसेवी भुवनेश्वर शर्मा,श्रीरामलीला समिति औदही कलां के अध्यक्ष गंगाराम तिवारी,प्रधान प्रतिनिधि मयंक शुक्ल,कोषाध्यक्ष शहंशाह आलम,अनिल अग्रहरि,सगीरचौधरी,अतीकुर्रहमान,शिवपूजन,रामनिरंजन,विनय शुक्ल,रामकुमार गुप्ता,संदीप वरुण,गोपाल गुप्ता,कौशल गुप्ता,रमेश गुप्ता,रामटहल,विजय गुप्ता,हरिराम,गिल्लू आदि मौजूद थे।

