सिद्धार्थनगर ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के औदही कलां में गुरुवार की सायं साढ़े आठ बजे ठाकुर प्रसाद के घर अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आग लगने के कारण घर में रखे कपड़े,अनाज,बिस्तर जल गये और हजारों का नुकसान हो गया।आग लगने के बाद गांव के ही युवाओं ने मेहनत करके आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को औदही कलां निवासी ठाकुर प्रसाद के घर के ऊपरी हिस्से पर बने कमरे में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। जब तक घर के निचले हिस्से में मौजूद परिजनों को आग लगने की खबर होती तब तक आग ने भयावह रुप ले लिया।आग से बक्शे और लोहे की आलमारी में रखे कपड़े और बिस्तर भी पूरी तरह जल गये और कमरे में रखा अनाज भी जल गया।
कमरों की छत भी क्षतिग्रस्त हो गया। गांव के ही युवाओं ने मेहनत करके आग पर काबू पाया और आग की चपेट में आने से अन्य घरों को भी बचाया।

