शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर- शोहरतगढ़ कस्बा अवारा पशुओ का अड्डा बन गया है। राहगीरों के बीच घूमते जानवर से लोगों में डर रहता है तो दूसरी तरफ नगर पंचायत कस्बे में हर तरफ गन्दगी फैला हुआ है।
कस्बे में अवारा जानवरों का घूमना लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। तो कई स्थानों पर जानवर गोबर आदि करके गंदगी फैला रहे हैं।
शोहरतगढ़ पुलिस बूथ चौराहे को गायों ने अपना अड्डा बना लिए जो उनके लिए भी समय समय पर खतरनाक साबित हुआ है।अब तक कई गायें की मौत हो चुकी हैं लेकिन प्रशासन चैन की नींद सो रहा है।
शोहरतगढ़ तहसील के जिम्मेरदार अफसरों का भी ध्यान इधर नहीं जाता वो इस समस्या से निपटने में नाकाम साबित हुए हैं।
प्रशासन के साथ साथ वो जिम्मेरदार लोग भी चुप हैं जो चुनाव के समय गाय का नाम सबसे पहले लेते हैं जिस गाय को राजनीति में वोट पाने के लिए उपयोग किया गया वो आज सड़कों पर व ट्रेनों से कटकर मरने पर मजबूर हैं।
आए दिन शोहरतगढ़ में वाहनों की टक्कर से व ट्रेन से कटकर गायों की मरने की घटानए हो रही हैं लेकिन इस दिशा में किसी का ध्यान नही जा रहा है।

